फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ व उनके मित्र पर दर्ज हुआ अकबरपुर कोतवाली में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टर व मित्र के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह व उनके एक मित्र के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। यह केस डॉ. सिंह की पत्नी ने दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि छानबीन की रही है।

गौरतलब है कि डॉ. आरके सिंह की पत्नी मनीषा ने गत दिनों पति पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया था। इस संबंध में कुछ ऑडियो टेप वायरल हुए थे जिसमें डॉ. सिंह द्वारा अभद्र तरीके से बोलने की बात कही गई। उनकी पत्नी ने गत दिवस अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति डॉ. सिंह उनके मारपीट करने के साथ अन्य तरह से प्रताड़ित करते हैं।
विज्ञापन


उधर चिकित्सक ने भी थाने तहरीर देकर पत्नी पर भाइयों के साथ मिलकर मारपीट करने और आभूषण समेट ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था। गुरुवार को श्रीमती मनीषा ने एसपी से मिलकर ऑडियो टेप की सीडी सौंपी और पति पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को जांच कर केस दर्र्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


महिला थाने की एसओ शकुंतला उपाध्याय ने तहरीर के आधार पर डॉ. आरके सिंह व उनके मित्र राजेश सिंह के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी आदि की धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें