फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के इंकार पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन


जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक शादी नहीं हो पाने के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

यह घटना जैतपुर क्षेत्र के एक में हुई। गांव के संजीव (21) का खुशबू (19) नामक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों विवाह भी करना चाहते थे लेकिन संजीव के परिवारीजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इससे दोनों निराश हो गए। परिवारीजन उनकी नहीं सुनी तो बुधवार रात उन्होंने साथ जान देने का फैसला कर डाला। आधी रात के करीब दोनों अपने अपने घर से निकले और गांव के बाहर स्थित जंगल में पहुंच विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार भोर में ग्रामीण बाग की तरफ पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। युवक व युवती दर्द से बुरी तरह तड़प रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर दोनों के परिवारीजन वहां पहुंचे और आननफानन में उन्हें सीएचसी नगपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ एसएन भगत ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


युवक-युवती गांव में एक दूसरे के पड़ोसी थे। युवक बीएससी कर रहा था। युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक दूसरे के निकट आए। उनकी करीबी की जानकारी दोनों के परिवारीजनों को थी। वह शादी के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि शादी नहीं हो पाने पर प्रेमी युगल विषाक्त पदार्थ खाने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें