दो युवकों ने खाया विषाक्त पदार्थ, लखनऊ रेफर
अंबेडकरनगर। जनपद के अलग अलग स्थानों पर दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जलालपुर निवासी संतोष (29) की रविवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी होने पर परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। इस दौरान संतोष के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई। तबियत में सुधार नहीं होने पर परिवारीजनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर क्षेत्र में मिर्जापुर गांव निवासी मंशाराम (32) की विषाक्त खाने से सोमवार भोर में तबियत बिगड़ गई। उल्टी व पेट में तेज दर्द होने पर परिवार के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संतोष को भी गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।