फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिकस्थल का दरवाजा खोलने को लेकर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 15 लोग घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। क्षेत्र में गंजा गांव के एक धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे व ईंट पत्थर से हमला किया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी करिया घोसी आबादी के बाहर एक धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार को धार्मिक स्थल का गेट बनाए जाने के दौरान गांव के सिराज पठान वहां पहुंचे और गेट खोले जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि जिस तरफ गेट खोला जा रहा है उधर उनका पुराना घर है। इसके अलावा वह भूमि भी उनके नाम बैनामा है। यह विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष से कई लोग लाठी डंडा लेकर एकत्र हो गए। कहासुनी के दोनों पक्ष उग्र हो गए और लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष ने एक -दूसरे पर लाठी-डंडे के साथ ही ईंट पत्थर से भी हमला किया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाल रामलखन पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाकर झगड़ा शांत कराया। मारपीट में करिया व सिराज समेत 15 लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें