टीम बुधवार सुबह सोनहन गांव पहुंची। यहां बगैर अनुमति पत्र लिए सोनहन गांव निवासी रामपियारे राजभर नीम का पेड़ काटते मिल गए।
टीम ने इसकी सूचना हंसवर पुलिस को दी। लकड़ी सीज करते हुए क्षेत्रीय वन रक्षक दुर्गेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसके बाद टीम गोकुलपुर गांव पहुंची। यहां शीशम का पेड़ काट रहे गांव निवासी रामसुरेश पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
इसके अलावा टीम ने अजमेरीबादशाहपुर गांव में छापेमारी की। हालांकि यहां महुआ का पेड़ कट रहा था, लेकिन सूचना लीक हो जाने के चलते पेड़ काट रहे लोग मौके से फरार हो गए।