जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामानंद मिश्र पुत्र चंद्रभूषण के घर में रविवार को शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे परिवारीजन में हड़कंप मच गया। गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सभी अपने अपने तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति राख हो चुकी थी।
पीड़ित के मुताबिक 30 हजार नगदी सहित सोने व चांदी के आभूषण, टीवी, स्टेब्लाइजर, तीन क्विंतल गेहूं, 10 क्विंतल धान व एक कुंतल चावल सहित अन्य कई कीमती सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।