फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान के समर्थन पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। तालिबान के पक्ष में समर्थन में अपने तर्क व्यक्त करके सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी एआइएमआईएम (आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लमीन) के पूर्व नगर अध्यक्ष को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि यदि कोई भी सोशल मीडिया पर इस तरह के गलत बयानबाजी करता है तो उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली के उपनिरीक्षक रामनरेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को पता चला कि टांडा नगर के मीरानपुरा मोहल्ला निवासी सालिम अंसारी द्वारा सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा की जा रही ज्यादती का समर्थन कर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट वायरल की गई थी। इसमें उसने अपना तर्क दिया था। इस तरह का कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्घ कोतवाली में केस दर्ज किया गया। छानबीन में पता चला कि आरोपी एआइएमआईएम का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका है। आरोपी के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें