फोटो 4, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराते नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के मात्र 6 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1680 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1563 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा बरती जा रहे एहतियात के चलते ही मामलों में लगातार कमी आ रही है। बताया कि 1563 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 83 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है। (संवाद)