फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई शाखा प्रबंधक समेत कोरोना के आए 31 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक समेत 31 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 607 हो गई है। 407 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 184 का इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। उधर शाखा प्रबंधक के कोरोना संक्रमित पाए जाने से बैंक को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में 31 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसमें एसबीआई शाखा अकबरपुर के शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं। बैंक मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही उसे सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 31 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से 407 ऐसे हैं जो ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 184 का अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोरोना से जिले में अब तक 16 की मौत हो चुकी है।
बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना जांच के साथ साथ लोगों को कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। घर व इर्दगिर्द समुचित साफ सफाई रखें। साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान दें। भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें