अंबेडकरनगर। जिले के अतिरिक्त एसडीएम व प्रभारी अधिकारी (कलेक्ट्रेट) भरतलाल सरोज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट में प्रभारी इंचार्ज भरतलाल सरोज की जांच सोमवार को की गई। इसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए।
इसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में भर्ती करा दिया गया। साथ ही उनके कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। फिलहाल अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। कलेक्ट्रेट के संबंधित कक्ष को सैनिटाइज कराने के साथ ही अन्य जरूरी प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।