अंबेडकरनगर। निर्वाचन व्यय एवं आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-डिस्ट्रिक मैनेजर कक्ष संख्या-22 में स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन व्यय व आदर्श आचार संहिता से संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई। डीएम ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन व्यय व आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायतें दर्ज होंगी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। इसके दूरभाष नंबर 05271247250 तथा टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।