फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही मिलेगा संचारी रोगों पर नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जागरुकता के आधार पर ही संचारी रोगों के फैलने पर अंकुश पाया जा सकता है। ज्यादातर संचारी रोग गंदगी के चलते फैलते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद का घर साफ सुथरा रखें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह दिशा निर्देश एडीओ पंचायत प्रभाकर सिंह ने मंगलवार को अकबरपुर विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधान व सचिवों के साथ बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने कहा कि ग्राम पंचायतों में नालियों की समुचित साफ सफाई नियमित तौर पर कराते रहें। जलभराव समस्या को दूर करने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। तालाबों की भी समुचित साफ सफाई कराई जाए। समय समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराते रहा जाए। इसके साथ ही अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जाए। उनसे कहा जाए कि न सिर्फ वे खुद का घर साफ सुथरा रखें, बल्कि इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें।
एडीएमओ पंचायत ने निर्देशित करते हुए कहा कि गांव में लगे जो इण्डिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर उन पर लाल निशान लगाया दिया जाए। मनरेगा निधि से समय समय पर फागिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा अभियान चलाकर ग्रामीणों को संचारी रोगों के बारे में न सिर्फ जानकारी दी जाए, बल्कि इससे बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाए। जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों पर अंकुश पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें