फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में लगातार मिल रहीं बड़ी उपलब्धियां

विज्ञापन
अंबेडकरनगर भाजपा कार्यालय पर पीएम के मन की बात सुनते जिलाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यह विचार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला कार्यालय पर लाइव प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के बाद प्रकट किए। बताया कि कुल 23 मंडलों के 905 बूथों पर कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने पीएम के मन की बात सुनी। उधर, जिला कार्यालय पर सहयोगी दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पदाधिकारियों व सहयोगियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुना। बाद में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह ऐतिहासिक है। भारत का सामर्थ्य अब पूरा विश्व देख रहा है। मन की बात का जिक्र करते हुए कहा कि कभी भारत का निर्यात 100 से 200 बिलियन ही हुआ करता था, यह अब बढ़कर 400 बिलियन डॉलर हो चुका है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात 23 मंडल के 905 बूथों पर सुनी गई। जिला कार्यालय पर मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, जिला मंत्री विनय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सिंटू, विवेक निषाद व फिरतू राजभर आदि मौजूद रहे। इसी दौरान वहां निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय निषाद भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खुशी जतायी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि हम सब साथ मिलकर सर्व समाज का भला तय करेंगे। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसका निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर निषाद पार्टी जिला महासचिव मोनू श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक निषाद, युवा जिलाध्यक्ष कृष्णदेव निषाद, रेशमा निषाद, नीलम निषाद, मनीषा, वासुदेव व रामसुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें