फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता प्रेरकों ने प्रदर्शन कर बुलंद की हक की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आठ माह से काम न मिलने व बकाया 10 हजार रुपये का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को स्वच्छता प्रेरक संघ के तत्वावधान में स्वच्छता प्रेरकों ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि पिछले आठ माह से उन्हें किसी भी प्रकार काम नहीं मिल सका है। और तो और बकाया 10 हजार रुपये का भुगतान भी अब तक नहीं किया जा सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा स्वच्छता प्रेरकों को भुगतना पड़ रहा है। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष आज्ञाराम ने कहा कि स्वच्छता प्रेरकों को जो जिम्मेदारी पूर्व में दी गई थी, उसे उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इन सबके बावजूद बीते लगभग आठ माह से उन्हें कोई काम नहीं मिल सका है। काम के लिए वे लगातार जिम्मेदारों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया जा सका है। और तो और पूर्व में जो काम किया गया, उसका 10 हजार रुपये बकाया भी है, जो अब तक भुगतान नहीं हो सका है।
वक्ताओं ने कहा कि काम न मिलने व बकाया भुगतान न होने से उनके समक्षआर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कहा गया कि गोरखपुर में स्वच्छता प्रेरकों को मनरेगा मित्र के रूप में तैनात किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार की प्रक्रिया अंबेडकरनगर जनपद में भी शुरू किए जाने की जरूरत है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर सुनील कुमार मौर्य, अनिल वर्मा, दिनेश कुमार, अनुराधा, बबिता, अंतिमा, दंगल पटेल आदि मौजूद रहे। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें