फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रुचि, योग्यता और आत्मविश्वास के आधार पर चुने कॅरिअर

Wed, 12 Nov 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएनकेबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को करियर काउंसलिंग सेमिनार के दौरान उप​स्थित ​​शिक्षक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 के तहत बीएनकेबी पीजी कॉलेज, अकबरपुर में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में करियर की स्पष्ट योजना बनाना सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि, योग्यता और आत्मविश्वास के आधार पर कॅरिअर चुनने की सलाह दी। मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप्स और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक सुमित्रा पटेल ने किया। हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हरिकेश यादव, प्रो. श्वेता रस्तोगी, डॉ. रवि कुमार, डॉ. शिप्रा सिंह सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें