फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिषदीय विद्यालय के बच्चे सीखेंगे एआई, कोडिंग और नेटवर्किंग

Fri, 02 May 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और नेटवर्किंग जैसी नई तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। नए शिक्षा सत्र से विद्यालयों में कंप्यूटर संबंधी विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 1591 परिषदीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा विद्यालयों में इस समय प्रेरणा पोर्टल के आधार पर करीब 1.20 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 282 कंपोजिट और 238 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। पहले में 225 और दूसरे चरण में 50 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। सरकार इनको बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस क्रम में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई नीति में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कंप्यूटर संबंधी टॉपिक को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके तहत नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों को एआई, कोडिंग, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, इंटरनेट, नेटवर्किंग जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाएगी।
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आईसीटी लैब तैयार कराई गई हैं। जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें