अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर के माधवपुर लहौरा निवासी करिश्मा ने शिकायती पत्र में बताया कि 27 नवंबर 2023 को बेवाना के रामपुर जयसिंह निवासी चंदन कुमार के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। कुछ समय बाद ही ससुर सुरेश व सास शांति दहेज में गाड़ी, सोने की सीकड़, अंगूठी और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और बाद में घर से निकाल दिया गया। करिश्मा बीते छह माह से मायके में रह रही है, जहां उसके एक पुत्र का जन्म हुआ है। इस बीच चन्दन ने दूसरी शादी कर ली है और अब वह करिश्मा को अपने साथ रखने से इन्कार कर रहा है। करिश्मा ने बेवाना थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)