फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 राइस मिलरों को कारण बताओ नोटिस

Mon, 28 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : symbolic
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर जनपद के धान क्रय केंद्रों से संबद्ध 16 राइस मिलों की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिला प्रबंधक पीसीएफ द्वारा सूचित किए जाने के  बावजूद बैठक में कोई राइस मिलर उपस्थित नहीं हुआ। इस मनमानी पर एडीएम ने सभी मिलरों के विरुद्ध नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रशासन ने किसानों के धान खरीद की जिम्मेदारी विभिन्न संस्थाओं को सौंपा है। इसमें पीसीएफ संस्था भी अहम है। बताया जाता है कि जिले में पीसीएफ के कुल 27 केंद्र हैं। इससे जुड़े 16 राइस मिलरों द्वारा धान कुटाई के लिए बैंक गारंटी लगी थी। इसके बाद भी अब तक ये राइस मिलर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर धान कुटाई के लिए सामने नहीं आए।

इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने एडीएम को बैठक करने का निर्देश दिया। एडीएम ने सोमवार को इन सभी राइस मिलरों की बैठक बुलाई। हालांकि इस बैठक में भी कोई राइस मिलर मौजूद नहीं हुआ। इस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। पीसीएफ जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि तत्काल राइस मिलरों के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन


कहा जाए कि यदि तीन दिन में धान कुटाई का कार्य शुुरू किया जाए। नोटिस के जरिये कहा गया कि क्यों न सरकारी आदेशों का अनुपालन न करने के लिए आपका मंडी व व्यापार कर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाय और आपके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाय। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी एके झॉ व अश्विनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें