अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर में बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने कुल 15 नामांकन पत्र खरीदे।
अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए बहुजन मुक्ति के लिए जितेंद्र कुमार ने दो नामांकन पत्र, निर्दल प्रत्याशी हरिकृष्ण वर्मा के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया। कटेहरी विधानसभा सीट के लिए विकासशील इंसान पार्टी के लिए दुर्गाप्रसाद ने दो नामांकन पत्र व निर्दल प्रत्याशी नवनीत कुमार के लिए दो नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट से लिए गए।
जलालपुर विधानसभा सीट के लिए आजाद समाज पार्टी के लिए बुद्धिस्म कुमार के लिए एक नामांकन पत्र व निर्दल प्रत्याशी रामकरन निषाद ने एक नामांकन पत्र लिया। आलापुर विधानसभा सीट के लिए निर्दल प्रत्याशी संगीता व संदीप ने एक-एक सेट नामांकन पत्र लिया। टांडा विधानसभा सीट के लिए कुल चार सेट लिए गए। इसमें निर्दल प्रत्याशी खुर्शीद आलम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार नामांकन पत्र लिए। इस प्रकार बृहस्पतिवार को कुुल 15 नामांकन पत्र लिए गए।