फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के जन्मदिन पर काटा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला कार्यालय पर एमएलसी हीरालाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा, और खुशियां मनायीं। युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्मंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान भी किया। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आलापुर में जन्मदिन के मौके पर ब्लाक प्रमुख संगीता ने देवी ने कंबल वितरण किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव व एमएलसी हीरालाल यादव के नेतृत्व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद की जो नींव खड़ी की है, उसे हमेशा मजबूत बनाए रखन होगा। उन्होंने हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम किया।
सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता जगदीश राजभर, जंगबहादुर यादव, मुजीब अहमद सोनू, आनंद वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। सपा जिलाध्यक्ष रामशकल व एमएलसी हीरालाल यादव ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

महेंद्र के अनुसार रक्तदान करने के लिए कुल 82 कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर नंदू यादव, रोहित यादव, पंकज यादव, राहुल सोनी, मनीष कुमार, सुभाष यादव, उदयभान व सर्वेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सपा नेता अनिल मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की।
राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन रामनगर ब्लाक प्रमुख संगीता देवी के सतरही आवास पर मना। प्रमुख संगीता देवी व पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव ने केक काटकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम ने समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, इंतखाब आलम, वेदप्रकाश, पिंटू, हेमंत यादव, अजीत इंडियन, सुरेंद्र निषाद व संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना। कार्यकर्ताओं ने केक काटा, और उनके दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह ने समाजवाद के पुरोधा डॉ राममनोहर लोहिया को अपना आदर्श माना, और समाज को एक नई दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें