फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर आबकारी टीमों ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने व इसमें लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर डीएम के निर्देश पर आबकारी टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी शराब की दुकानों पर छापा मारकर 35 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही निर्देशित किया कि ऐसी शराब की बिक्री कतई न करें, जो एक्सपायर हो चुकी हो। यदि कहीं ऐसी शराब की बिक्री होती मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आबकारी अधिकारियों को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था। निर्देशित किया कि यदि कहीं भी एक्सपायरी शराब की बिक्री होती मिले, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में बीते 18 नवंबर से जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा गठित पांच टीमों द्वारा सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।
ये अभियान शनिवार देर रात तक चला। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम से रात तक चले अभियान के दौरान संदेह के आधार पर 35 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया कि 18 नवंबर से चले अभियान में अब तक अवैध शराब की बिक्री में 34 के विरुद्ध केस दर्ज किया जा चुका है, जबकि 443 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन

1900 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। उधर, टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार देर शाम कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय व आबकारी निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में टीम ने दुल्लापुर, चिंतौरा, छज्जापुर स्थित सरकारी शराब की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। शराब की शीशियों पर लगे टैग की जांच की। साथ ही गुणवत्ता व एक्सपायरी डेट की भी जांच की। मिलावट के संदेह में संबंधित शराब की शीशी को सील कर नमूना जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें