फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मन व चरित्र सुधारने से हो सकती है भगवत प्राप्ति

Wed, 08 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर के हनुमानगढ़ी खरुवइया में श्री हनुमान मारुति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रवाचक उमाशंकर महाराज ने कहा कि ईश्वर की कथा और संतों का सत्संग हर किसी को नहीं मिलता। यह सौभाग्य उन्हीं को प्राप्त होता है, जिन पर भगवान की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि आज के कलिकाल में मनुष्य यदि दो चीजें मन और चरित्र सुधार ले, तो उसे रामभक्ति और भगवतप्राप्ति सहज रूप से प्राप्त हो सकती है। प्रवाचक ने कहा कि भगवान की कथा में वही लोग आते हैं, जिनके जीवन में भाग्य नहीं, सौभाग्य होता है। यह ईश्वर की विशेष अनुकंपा होती है कि किसी को संतों का सान्निध्य और कथा श्रवण का अवसर मिलता है। मनुष्य अक्सर अपने दुर्भाग्य की बात करता है, लेकिन यह नहीं जानता कि जब तक मन और चरित्र शुद्ध नहीं होंगे, तब तक ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राम सिंह, विवेक सिंह, रामनरेश यादव, अमन यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें