फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर 40 करोड़ का हुआ कारोबार

Fri, 28 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में धनतेरस के पर होती बर्तन की खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर लोगों ने शुक्रवार को जमकर खरीदारी की। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के बाजार ग्राहकों से पूरे दिन गुलजार रहे। सराफा हो या फिर बर्तन की दुकान, पूरे दिन ग्राहकों से भरी रहीं। महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर आभूषण व बर्तन खरीदे।
विज्ञापन


दो पहिया व चार पहिया वाहनों की एजेंसियों पर भी सुबह से ही वाहनों के खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। छोटे-बड़े बाजारों में ग्राहकों के उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को लगभग 40 करोड़ रुपये का कुल कारोबार हुआ। दीपपर्व से एक दिन पहले धनतेरस पर्व के मौके पर खरीदारों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ी।

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। सराफा दुकानों से लेकर बर्तन व वाहनों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


बढ़ती महंगाई के बाद भी बाजारों में ग्राहकों के उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे चमक उठे। महिलाओं व पुरुषों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। शहजादपुर स्थित एक सराफा दुकान पर मिलीं अकबरपुर की सुमन व अमृता ने कहा कि उन्होंने सोने के आभूषण खरीदे हैं। बर्तन की दुकान पर मिले राजेंद्र व अंशुमान सिंह ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

एल्युमीनियम के भगोने की उन्हें सख्त जरूरत थी। फैजाबाद रोड स्थित एक आटो एजेंसी पर बाइक लेने पहुंचे अकबरपुर के राजेश व रंजीत ने कहा कि उन्होंने पहले से ही बाइक बुक करा ली थी। इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें