फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लीजलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर कन्नूपुर गांव के पास अचानक बस का ब्रेक फेल होने से हड़कंप मच गया। अनियंत्रित बस ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नही हुई। काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही। घटना के समय बस में आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। सिर्फ ट्रैक्टर चालक को ही चोटें आयी, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे के आस पास मिझौड़ा चीनी मिल से गन्ना उतार कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरहा निवासी संदीप चल रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली कन्नूपुर पहुंचा था। इसी बीच सामने से आ रही बस का ब्रेक फेल हो गया। बस चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक बस ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चला रहा चालक संदीप घायल हो गया।
ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद बस सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना के समय बस में आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ। घायल ट्रैक्टर चालक संदीप को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नही मिली है। घायल चालक को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें