फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। विंध्याचल से दर्शन कर निजी बस से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस सुल्तानपुर जिले में बरामदपुर गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास लोगों ने बस से यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए। आननफानन मौके पर पहुंची मालीपुर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

जिले के बसखारी, जलालपुर व आसपास क्षेत्र के लोग दर्शन के लिए निजी बस से विंध्याचल गए थे। दर्शन के बाद सभी सोमवार की रात वापस आ रहे थे। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जनपद क्षेत्र के अखंड नगर थाना अंतर्गत बरामदपुर गांव के पास बस पहुंची ही थी कि इस बीच वहां पहले से बिगड़े खड़े ट्रक को देख बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस मौके पर ही पलट गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।
आननफानन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर मालीपुर थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 20 घायलों को सात एंबुलेंस से जलालपुर सीएचसी व अखंड नगर सीएचसी पर भेजा गया। घायलों में जैतपुर थाना क्षेत्र की पूनम, सुरेंद्र, रामावती, बासमती निवासी चौदह प्राश तथा रणविजय, निर्मला, विनय, कोमल तेंदुआई कला शामिल रहे। अन्य घायलों का इलाज अखंड नगर सामुदायिक व सुल्तानपुर स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें