फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत में चली गोलियां, राहगीर को लगी, पूर्व प्रधान घायल

Wed, 30 Jul 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
पलई रामनगर में घटना स्थल पर इकट्ठा भीड़ व मौजूद पुलिस। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर बाजार में बुधवार की दोपहर सुलह पंचायत के दौरान जमीन और लेनदेन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पंचायत के दौरान चली चाकू और गोलियों में पूर्व प्रधान रणविजय सिंह घायल हो गए। वहीं पास में खड़े एक राहगीर विजय कुमार को पेट में गोली लग गई। हालात बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी जय हिंद और चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव के बीच लंबे समय से जमीन व रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के निपटारे के लिए बुधवार को पलई बाजार में पंचायत बुलाई गई थी। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और जय हिंद तथा मुन्ना के बीच झड़प हो गई। मामले को शांत कराने पहुंचे टेकीपुर के पूर्व प्रधान रणविजय सिंह पर हमलावरों ने चाकू से सिर पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में मुन्ना यादव की ओर से आए एक दर्जन से अधिक लोग शामिल थे, जो लग्जरी गाड़ियों से पंचायत स्थल पर पहुंचे थे। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान जैतपुर निवासी विजय कुमार (50), जो पास की दुकान पर दाढ़ी बनवा रहे थे, उन्हें पेट में गोली लग गई। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से चौपहिया वाहनों में फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद विजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पूर्व प्रधान रणविजय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हमलावरों की तलाश की जा रही
एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि एक राउंड फायरिंग अवैध असलहे से हुई है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश और लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें