फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के कॉलेज पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के राम अवध पीजी कॉलेज पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। जांच में अवैध कब्जा पाया गया है। आलापुर तहसील प्रशासन ने कब्जा खाली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के राम अवध पीजी कॉलेज कसदहां शुकुल बाजार पर आरोप है कि कुछ ग्रामीणों की भूमि को विद्यालय परिसर में शामिल कर लिया गया। दरअसल यह विद्यालय पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त का है। बसपा में रहते समय जब उनकी तूती बोलती थी, तब उन पर यह आरोप लगे थे। इसकी शिकायत अरसे से चली आ रही है।
शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार सतपाल प्रजापति के नेतृत्व में पैमाइश कराई गई, जिसमें शिकायतकर्ताओं की भूमि पर अवैध अतिक्रमण महाविद्यालय द्वारा पाया गया। नायब तहसीलदार ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह भूमि जल्द से जल्द खाली कर दें नहीं तो प्रशासन अतिक्रमण हटवाकर भूमि पर कब्जा दिला देगा। बताते चलें कि त्रिभुवन दत्त बीते दिनों ही सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें