फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण पर आज चलेगा बुलडोजर

Thu, 26 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर 200 से अधिक दुकानों व मकानों पर बुलडोजर से अतिक्रमण ध्वस्त कराया था। अब टांडा, दोस्तपुर मार्ग व ओवरब्रिज के नीचे, पटेलनगर, बसखारी और पहितीपुर मार्ग पर अतिक्रमण को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात सुगम करने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका प्रशासन बृहस्पतिवार को अभियान चलाएंगी। विक्रमादित्य सिंह तिराहा से पटेल नगर तक, मालीपुर रोड, दोस्तपुर मार्ग व ओवरब्रिज के नीचे, बसखारी और पहितीपुर मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण करने वाले 300 से अधिक दुकानों और मकानों पर बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा।

10 फरवरी को अकबरपुर- अयोध्या मार्ग के फुटपाथ व नालियों से अतिक्रमण भवनों पर लाल निशान लगाकर नोटिस दिया गया था। कुछ ने बुलडोजर के डर से स्वयं हथौड़ी चला कर अतिक्रमण हटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें