फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समय पर नहीं मिला बजट छह परियोजनाएं लटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर यूपीपीसीएल यूनिट 11 की ओर से कराए जा रहे कार्यों में बजट के अभाव से परियोजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। कार्यदायी संंस्था की ओर से 16 परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, इनमें छह परियोजनाओं में धन का अभाव हो गया। इससे काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन


टांडा के झारखंड बाबा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। यहां पर स्टेज रेनोवेशन, इंटरलाॅकिंग, सोलर लाइट, बेंच, साइनेज, रेड सैंड स्वोन फ्लोरिंग, गेट आदि का कार्य करा जा रहा है। यहां पर आधे से अधिक का काम हो गया है। वहीं आलापुर ब्लॉक के रामजानकी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर भी काम प्रभावित है। अकबरपुर के शिवबाबा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एक करोड़ 24 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के पास जून तक का समय है।

सबसे धीमी गति से टांडा के महादेव घाट का निर्माण चल रहा है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ 65 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। दरवन झील को इको पर्यटन विकास कार्य को लेकर आठ करोड़ से अधिक का धन दिया गया है। लेकिन काम की प्रगति काफी धीमी है। टांडा में राजकीय आईटीआई का निर्माण भी बजट के अभाव में सुस्त पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें