फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेलर मालिक की तलाश में लगीं दो टीमें, नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चालान मांगने पर खनन अधिकारी की पिटाई करने के मामले में पुलिस आरोपी ट्रेलर मालिक की तलाश में आजमगढ़ तक दबिश दे रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू बृहस्पतिवार की सुबह हमराही होमगार्ड पवन कुमार उपाध्याय, रामसुरेश यादव के साथ राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर चुरमरा गांव के पास उन्होंने मौरंग लदे ट्रेलर को जांच के लिए रोका। प्रपत्र न होने पर चालक भोला से चालान जमा करने को कहा तो उसने ट्रेलर मालिक सत्य प्रकाश सिंह निवासी ग्राम बड़ागांव मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व एक अन्य व्यक्ति को मौके पर बुला लिया। ट्रेलर मालिक ने खनन अधिकारी से मारपीट की और वाहन लेकर भाग गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रेलर व चालक को पकड़ लिया था, लेकिन अब तक ट्रेलर मालिक का सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि दो टीमें बनी हैं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ तक दबिश दी जा रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें