फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने मनाया मायावती का जन्मदिन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन मनाते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो का 66वां जन्मदिन शनिवार को जिले में जगह-जगह उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं कार्यकर्ताओं ने केक काटा तो कहीं मिठाई बांटी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार की मौजूदगी में पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता में बसपा प्रमुख के कार्यों व नीतियों को लेकर विश्वास कायम है। इसी के बूते उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम व अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जलालपुर में विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी राजेश सिंह ने कन्नूपुर स्थित अपने आवास पर केक काटकर पार्टी मुखिया का जन्मदिन मनाया।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी प्रत्याशी प्रतीक पांडेय ने केक काटकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर पार्टी समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा टांडा व आलापुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी बसपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें