फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बसपा तीन व भाजपा दो सीटों पर जीती

Sat, 11 Mar 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चुनाव 2017 - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए परिणाम चौंकाने वाले रहे। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का जिले से पूरी तरह सफाया हो गया। तीन सीट जलालपुर, अकबरपुर व कटेहरी पर बसपा और टांडा व आलापुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने वालों में मुख्य रूप से बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर व वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन


पार्टी की जीत पर बसपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर व टांडा में 27 मार्च व आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए 9 मार्च को मतदान हुआ।

इन सभी सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे के बाद अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रेक्षकों के अलावा डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी पीयूष श्रीवास्तव भी मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना स्थल पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच मतों की गणना शुरू हुई तो लोगों के बीच कौतूहल बढ़ने लगा।
विज्ञापन


टांडा व आलापुर सीट पर उतार चढ़ाव देखने को मिला। आलापुर में शुरुआती राउंड में समाजवादी पर्टी बढ़त बनाते दिख रही थी तो बाद में भाजपा। बीच में सपा की बढ़त होती दिखी, लेकिन इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त का अंतर इतना ज्यादा कर लिया कि अंत तक उसे पूरा नहीं किया जा सका।

दोपहर दो बजे के करीब मतों की गिनती समाप्त हुई तो बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को अकबरपुर सीट से विजयी घोषित किया गया। यहां दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा रहे। कटेहरी से बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी को हराया।

जलालपुर से युवा चेहरे रितेश पांडेय बसपा प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधायक बने, जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह को पराजित किया। राजेश जलालपुर सीट से विधायक शेरबहादुर सिंह के पुत्र हैं। आलापुर में भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल जीत दर्ज कर विधायक चुन ली गईं।

यहां दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी संगीता कन्नौजिया रहीं। टांडा में भाजपा प्रत्याशी संजू देवी ने सपा विधायक व प्रत्याशी अजीमुलहक पहलवान को पराजित कर पहली बार विधायक बनने की सफलता प्राप्त की। जीत की घोषणा होने के साथ प्रत्याशियों ने अपने विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें