फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर समेत चार घायल

Fri, 10 Mar 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
 विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत पुंथर निवासी रेहान (11) पुत्र जुबेर अहमद शुक्रवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरोचा गांव निवासी श्रीलाल (45) पुत्र आभागी गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी इरशाद (35) मोहम्मद अशफाक शुक्रवार सुबह फव्वारा तिराहा के निकट एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खूखूतारा निवासी महेंद्र (38) पुत्र गंगाराम गुरुवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें