फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचा बीएसएफ जवान का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। असम में तैनात बीएसएफ के एक जवान की बीमारी के चलते मौत हो गयी। जवान का शव शुक्रवार शाम को कजपुरा पिड़ैला स्थित पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों के साथ ही गांव के अन्य लोगों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बीएसएफ जवानों की एक टुकड़ी शव को लेकर गांव पहुंची। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को टांडा के महादेवा घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन

कजपुरा पिड़ैला निवासी राम आश्रय यादव का 32 वर्षीय पुत्र शिव प्रकाश यादव बीएसएफ में तैनात था। वर्तमान में वह असम प्रांत में बांग्लादेश बार्डर के निकट ड्यूटी पर तैनात था। बीते कुछ दिनों से वह पेट की बीमारी से परेशान था। तबियत बिगड़ने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार न होने पर उसे कोलकाता में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान ही बुधवार देर रात उसका निधन हो गया। पार्थिव शरीर को विमान से शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया।
यहां से बीएसएफ के जवानों की विशेष टुकड़ी शव को लेकर देर शाम पिड़ैला गांव पहुंची तो जवान का शव देखकर परिवारजनों में चीख पुकार मच गई। गर्भवती पत्नी पुष्पा के साथ ही उसकी तीनों पुत्रियों बिट्टू 8 वर्ष, सिट्टू 6 वर्ष तथा पल्लवी चार वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल था। इस दौरान विधायक जलालपुर सुभाष राय, एमएलसी हीरालाल यादव व सपा नेता अभिषेक सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक भी मृतक को नमन करने गांव में पहुंचे। परिवारीजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को टांडा तहसील के महादेवा घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें