जानकारी के मुताबिक गांव निवासी फेकूराम पुत्र विदेश का गांव के ही संतू पुत्र दीपक से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। दोनों जमीन को अपना कब्जा बताते हैं। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। रविवार देर शाम फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
बताया जाता है कि संतू साथियों के साथ विवादित भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहा था। फेकूराम (35) ने इसका विरोध किया तो दनो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते एकजुट लोगों ने फेकूराम की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर पहुंचे उसके भाई रामकेवल (40) पुत्र विदेशी की भी जमकर पिटाई कर दी गई।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। बाद में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। एसओ ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।