अंबेडकरनगर के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल करते बम डिस्पोजल टीम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को लखनऊ से आए बम निरोधक दस्ते ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन का गहनता से निरीक्षण किया। यात्रियों के बैग व अन्य सामानों की गहनता से जांच की। साथ ही यात्रियों से अपील की कि यदि उन्हें रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार की लावारिस सामग्री या फिर कोई संदिग्ध दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। सभी के सहयोग से ही किसी घटना को रोका जा सकता है।
सोमवार दोपर लखनऊ से एसआई नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हनुमान प्रसाद, अखिलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार व यज्ञनरायन की पांच सदस्यीय बम डिस्पोजल टीम अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां जीआरपी एसओ नितेंद्र कुमार शुक्ल के साथ टीम ने गहनता से रेलवे स्टेशन की गहनता से जांच व निरीक्षण किया। तीनों प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के बैग व अन्य सामानों की मशीन द्वारा जांच की।
यात्रियों से आह्वान किया कि यदि उन्हें रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की लावारिस संदिग्ध सामग्री दिखे या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को दें। उनके सहयोग से ही किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सकता है। इससे पहले टीम द्वारा जांच किए जाने के दौरान यात्रियों में हड़कंप का माहौल रहा।