फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, सपा व कांग्रेस सभी संविधान विरोधी : विश्वनाथ

विज्ञापन
नगर के बसपा पूर्वांचल कार्यालय में मौजूद पदा​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के पूर्वांचल कार्यालय अकबरपुर में रविवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस के राज में ही भारतीय संविधान में सबसे अधिक संशोधन हुए हैं। भाजपा संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। समाजवादी पार्टी ने पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने के साथ बहुजन महापुरुषों का अपमान किया है। बसपा ही देश में एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है।

अध्यक्षता करते हुए प्रभारी अयोध्या मंडल घनश्याम चंद खरवार ने आगामी 15 मार्च को लखनऊ में कांशीराम साहब स्मारक स्थल पर उनकी जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियोंं और कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रभारी अरविंद गौतम व दयाराम राजभर ने जिला कमेटी का समीक्षा करते हुए संगठन का विस्तार किया। संचालन बसपा जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। इस दौरान बलराम निषाद, रोहित प्रजापति, दबीर अहमद, पवन मौर्य, अकरम, अनिल शर्मा, कृष्णकांत, छेदीराम मौर्य, डॉ. सचिंद्र वर्मा, राहुल पाल, राम लखन विश्वकर्मा, अलका निगम, शैलजा गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें