फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मोपेड चालक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
.महेश कुमार पाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गन्ना दली ट्रैक्टर ट्राॅली ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगोंं की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र के मुस्लिमपट्टी गांव निवासी महेश कुमार पाल (36) व राम रतन (50) रविवार को सोनावा गांव अपनी ससुराल मोपेड से जा रहे थे। दोपहर 12 बजे के करीब मिझौड़ा चौराहे पहुंचे, तभी यादव नगर की तरफ मुड़ते ही सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनोंं को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
राम रतन को हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक के परिजनों ने अनुसार महेश अपनी ससुराल से बकरी लाने के लिए जा रहे थे। ससुराल पहुंचने के पहले हादसा हो गया। मृतक की तीन बेटियां हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें