फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने के विवाद में भाजपा नेता की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के उर्दू बाजार में गुरुवार को पुलिस से शिकायत के आरोपों को लेकर भाजपा नगर मंत्री की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नगर के उर्दू बाजार स्थित एक दुकान पर भाजपा नगर मंत्री अमित मद्धेशिया बृहस्पतिवार दिन में चाय पी रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच वहां स्थानीय निवासी बेलाल तथा सूरज कनौजिया पहुंचे। अमित का आरोप है कि गैंगेस्टर समेत विभिन्न मुकदमों में नामजद बेलाल ने वहां पहुंचते ही पुलिस से शिकायत करने को लेकर धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद सूरज व बेलाल ने मिलकर पिटाई कर दी। उधर सूरज का कहना है कि हम लोग वहां पहुंचे थे कि इसी बीच अमित व अन्य ने उन पर हमला करते हुए पिटाई की और कई तरह की धमकी दी।
इस बीच उर्दू बाजार में हुई घटना के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र व अन्य पार्टी पदाधिकारी जलालपुर थाने पहुंचे और बेलाल व सूरज के विरुद्घ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। उधर सूरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल दुर्गेश मिश्र ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें