फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के दौरे की तैयारियों ने पकड़ी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के एक दिवसीय दौरे पर चार दिसंबर को कटेहरी पहुंच रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। बुधवार को उनका अधिकृत कार्यक्रम भी जिला मुख्यालय पर पहुंच गया। इसे देखते हुए हेलीपैड तैयार करने का कार्य जहां अंतिम चरण में है, वहीं पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले को करोड़ों की सौगात देने चार दिसंबर शनिवार को पहुंच रहे हैं। सिर्फ अमर उजाला ने अपने गुरुवार के अंक में डिप्टी सीएम के दौरे की खबर दी थी। इस बीच गुरुवार को जिला प्रशासन के पास डिप्टी सीएम के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम भी पहुंच गया। डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए कार्यक्रम में बताया कि डिप्टी सीएम 4 दिसंबर को रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी के खेल मैदान में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से 11 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेंगे।
यहां से वे कार से 11 बजकर 25 मिनट पर कटेहरी के रामलीला मैदान जाएंगे। जहां लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम तथा सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जरूरी विचार विमर्श करेंगे। दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर वे पत्रकारों से मुखातिब होंगे। इसके बाद वापस रामदेव जनता इंटर कॉलेज से हेलीकॉप्टर से बाराबंकी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन

इस बीच डिप्टी सीएम मौर्य के दौरे को देखते हुए हेलीपैड बनाने का काम अंतिम चरण में है। इसे लगभग पूरा कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम तय करने में जुट गया है। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा के जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद आगमन पर डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें