फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा ने पाई बेहतर सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दमदारी के साथ लड़ा है और बेहतर सफलता भी हासिल की है। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसके लिए बधाई के पात्र हैं। भाजपा ने पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 4 ब्लॉकों में अपने प्रमुख जिताने की सफलता हासिल की है। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी इस चुनाव में जीत कर अपना परचम लहराने का काम किया है। यह विचार रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को जिले में मिली सफलता पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि पार्टी पर आम जनता को विश्वास कायम है। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व पारदर्शी कार्यशैली से जनता गदगद है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराया है।
कहा कि पार्टी की यह सफलता ऐतिहासिक है। कहा कि प्रदेश में 78 प्रतिशत सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल कर भाजपा को और मजबूत करने का काम किया है। भाजपा को पंचायत चुनाव में जो सफलता प्राप्त हुई है उसके लिए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष ने आगे भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओें से इसी उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने जहांगीरगंज ब्लॉक में आलापुर विधायक के विरुद्ध की गई अशोभनीय नारेबाजी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि पार्टी ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। पार्टी किसी भी दशा में अनुशासनहीनता व अनुशासनहीन लोगों को कतई बर्दाश्त नहंी करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी अवध क्षेत्र में नियुक्त पदाधिकारियों, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों का 13 जुलाई को पार्टी कार्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय व सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें