फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, निजी लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत टांडा विद्युत उपकेंद्र के पास रविवार देर रात बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक निजी लाइनमैन था। उसका अगस्त में तिलकोत्सव होना था।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र (26) निजी लाइनमैन का कार्य करता है। बताया जाता है कि वह रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे बाइक से टांडा विद्युत उपकेंद्र से घर जा रहा था। वह उपकेंद्र से कुछ दूर आगे ही बढ़ा था कि इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें सुभाष को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी टांडा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर में वैवाहिक खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। दरअसल सुभाष का विवाह तय था और अगस्त में तिलकोत्सव कार्यक्रम होना था।
उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी सेवाराम (40) सोमवार को सुबह बाइक से काम पर जाते समय बरुआ जलाकी गांव के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, पड़ोसी जनपद अयोध्या के दर्शननगर निवासी पवन (22) जो कि अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत निबियहवा पोखरा के निकट रह रहे भाई के घर रहता है, उसे सुबह हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी शीतला प्रसाद (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ निवासी जगदीश कुमार (46) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें