फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों से भीटी तहसील को परिवहन सेवा का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। करीब डेढ़ दशक पहले तहसील व सात दशक पहले ब्लॉक मुख्यालय का दर्जा मिलने के बावजूद भीटी के नागरिकों को राजकीय परिवहन सेवा का इंतजार बना हुआ है। तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय के अलावा अन्य जनपदों को आवागमन करने के लिए रोडवेज बसों की सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे यहां डग्गामार वाहनों की भरमार है। इसका खामियाजा आम नागरिकों को अक्सर भुगतना पड़ता है। नागरिक लंबे समय से परिवहन सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग तीन लाख की आबादी वाली भीटी तहसील को बेहतर परिवहन सेवा का वर्षों से इंतजार बना हुआ है। लगभग सात दशक पहले भीटी को ब्लॉक मुख्यालय का दर्जा मिला। इसके बाद धीरे-धीरे कई सरकारी कार्यालय व अन्य सुविधाएं मुहैया हुईं। तहसील, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, दूरभाष केंद्र, उपनिबंधक कार्यालय समेत दर्जनों सरकारी कार्यालय स्थापित हुए। हालांकि जरूरी सेवाओं में शुमार परिवहन सेवा से भीटी को जोड़ने की जरूरत नहीं महसूस की गई।
इसके चलते आज भी तहसीलवासियों को डग्गामार वाहनों से आवागमन करने की विवशता है। रोडवेज बसों का संचालन भी तहसील मुख्यालय से होकर कम ही होता है। इससे नागरिकों को मुश्किल होती है। लगातार चली आ रही मांग के बावजूद न तो अधिकारी इस तरफ ध्यान दे रहे हैं, और न ही जनप्रतिनिधि।
विज्ञापन

प्रतिदिन भीटी मुख्यालय से प्रयागराज, सुल्तानपुर, लखनऊ व अयोध्या समेत अन्य जनपदों के लिए सैकड़ों नागरिक आवागमन करते हैं। रोडवेज सेवा न होने के चलते दिक्कत होती है। स्थानीय शिवम शुक्ल, भीटी के मोहम्मद जुनैद व सोनू आदि का कहना है कि लंबे समय से भीटी तहसील मुख्यालय से परिवहन सेवा शुुरू किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बस स्टॉप की स्थापना किए जाने की बात तो दूर मुख्यालय से रोडवेज बसों का संचालन तक नहीं हो रहा है। इससे डग्गामार वाहनों की भरमार है। ऐसे वाहन न सिर्फ मनमानी किराया वसूलते हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। पूरेदरबार निवासी नीरज सिंह कहते हैं कि सबसे ज्यादा मुश्किल छात्र-छात्राओं को होती है। लखनऊ व प्रयागराज पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में ज्यादा दिक्कत हो रही है। आवागमन सुविधा बेहतर करने की तरफ ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें