फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी संगठनों का भारत बंद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर 28 मार्च को अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को पूरी तरह से सफल बनाने को लेकर समर्थन में आए विभिन्न संगठनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बीच बंद के समर्थन में यूटेक पेंशन बहाली मंच भी आगे आया है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ विभिन्न मांगों को लेकर बीते दिनों ही अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने 28 मार्च को भारत बंद की घोषणा की थी। इसे लेकर संबंधित संगठन लगातार अन्य संगठनों से मुलाकात कर समर्थन जुटा रहा था। इसका असर भी दिखा। अलग-अलग संगठनों ने इसमें समर्थन देने की घोषणा कर दी। रविवार को यूटेक पुरानी पेंशन बहाली मंच ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया है।
यह जानकारी देते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्या ने कहा कि सोमवार को होने वाले भारत बंद को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही हे, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, विभिन्न संगठनों के भारत बंद आह्वान के चलते कई बैंक भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें