फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की पंचायत

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर किसान समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि कानून वापस लिए जाने समेत किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट विरोध पंचायत का आयोजन किया। मांग की गयी कि कृषि कानून वापस लेकर अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए। पंचायत के माध्यम से चेताया गया कि यदि शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि मौसम की मार झेल रहे किसान मौजूदा समय में कई अन्य तरह की मुश्किलों का भी सामना कर रहे हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसान नेता भागीरथी, रणजीत व रामनेवल ने कहा कि छुट्टा जानवर खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं। अतिवृष्टि के चलते किसानों की फसल नष्ट हो गई। सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को हुआ है। ऐसे में प्रभावित किसानों के नुकसान का आंकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें