फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में अरुण चौबे ने दो मत से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अधिवक्ता संघ चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार चौबे ने रोमांचक मुकाबले में महज दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की। महामंत्री पद के एक तरफा मुकाबले में योगेंद्र प्रसाद यादव महामंत्री चुन लिए गए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था। इस बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं का सम्मान पूरी तरह सुनिश्चित किया जाएगा। बार एवं बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य भी अध्यक्ष एवं महामंत्री ने दोहराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को गहमागहमी के बीच तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुई। सुबह दस बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई तो उससे पहले ही प्रत्याशियों ने एक बार फिर से अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर सहयोग मांगा। कुल 182 अधिवक्ता मतदाताओं में से 178 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ देर बाद चुनाव अधिकारी अशोक कुमार मिश्र तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी राजमणि सिंह व जमुना प्रसाद यादव की देखरेख में मतगणना कराई गई।
इसमें अध्यक्ष पद पर अत्यंत रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अरुण कुमार चौबे ने 64 मत पाकर महज दो मत के अंतर से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाने की महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली। कृष्ण कुमार मिश्र को 62 तथा वीरेंद्र कुमार को 52 मत मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर हुए एकतरफा मुकाबले में योगेंद्र प्रसाद यादव 81 मत पाकर विजयी हुए। शेषनाथ सिंह को 49 तथा राकेश तिवारी को 46 मत मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका था। परिणामों की घोषणा के बाद अध्यक्ष एवं महामंत्री ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान में कोई कमीं नहीं आने दी जाएगी। बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बेहतर माहौल के माध्यम से वादकारियों को त्वरित न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। अधिवक्ताओं के कल्याण पर अधिकतम ध्यान देने का भरोसा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें