फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में रफ्तार का कहर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/जलालपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र में साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। जैतपुर में ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार की जान चली गई। अन्य मार्ग हादसों में चार घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी अंकित सैनी (19) मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर के पास ठेले पर मूंगफली बेचने का काम करता था। शनिवार सुबह वह टांडा नगर से सामान लेकर साइकिल से मेडिकल कॉलेज जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाइवे पर रामपुर कला गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे रौंद दिया।
घटना के बाद चालक फरार हो गया। बुरी तरह घायल युवक को पहले टांडा सीएचसी ले जाया गया फिर जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी घटना जलालपुर में हुई। बिहार के लखीसराय के हसली थानाक्षेत्र निवासी गोरखा (18) पुत्र लीटो माझी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से बंदीपुर बाजार से भट्ठे पर जा रहा था। इसी बीच वह भिटोरा गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद एसओ बब्बू मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायज लिया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर निवासी राहुल (20) पुत्र जियालाल व अजय कुमार (27) पुत्र हरगुन बाइक से शनिवार को अकबरपुर आ रहे थे। सैदापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर निवासी आरती देवी (40) पत्नी देवीलाल बेवाना बाजार में शुक्रवार शाम सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच बाइक की चपेट में आने से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मलेथू निवासी पिंटू (15) पुत्र श्रीभान की साइकिल में गांव के पास ही बाइक ने टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें