फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद मार्च के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पिछड़ों को उनका हक दिलवाने के साथ ही लंबित अन्य मांगों को निस्तारित कराए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा से कलेक्ट्रेट तक पद मार्च भी किया। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल पा रही है। पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा पर एकत्रित हुए। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में पदमार्च करते हुए उन्होंने कलेक्ट्रेट के निकट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। इससे पिछड़ा वर्ग खुद को ठगा सा महसूस करता है। पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को न तो छात्रवृत्ति मिलती है और न ही शुल्क प्रतिपूर्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें