फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर से बचने में पेड़ से टकराया ऑटो, महिला की मौत, नाै घायल

Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जौनपुर के सिगरा से एकादशी मेला देखने भियांव आए लोगों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में जौनपुर के सुधना की चिंता देवी (65) की मौत हो गई। नौ अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नगपुर लाया गया, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जौनपुर के सिगरा क्षेत्र के सुधना निवासी रामदुलार के मुताबिक उनके गांव के मो. शरीफ शनिवार को उनकी पत्नी चिंता देवी, बड़ी बेटी सुनीता (40), नातिन साक्षी (13) और पोते सागर (9) व सुधनीपुर निवासी बिंदु (55), उनकी बेटी रंजना (20), सुषमा देवी, उनकी बेटी मीनाक्षी कनौजिया, देवर छोटेलाल व ससुर जगतराम को ट्रेन से दरगाह भियांव में एकादशी का मेला दिखाने लाए थे। पांच दिन यहां रुकने के बाद शुक्रवार सुबह ऑटो बुक कर जौनपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए मालीपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वाहन में चालक समेत कुल 11 लोग थे। जलालपुर के मदरहा शरीफ बाबा मजार के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आता देख चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर पलट गया।
सीएचसी नगपुर से छोटेलाल कनौजिया, उनकी भाभी सुषमा देवी, सागर व साक्षी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार की सुख-समृद्धि की मनौती मांगने आई थीं चिंता देवी
चिंता देवी की तीन बेटियों मनीषा, अनीता और सुनीता के अलावा पुत्र सुनील हैं। सुनील ने बताया कि उनकी मां सभी धर्म व जाति के भगवान को मानती थीं। उनके गांव निवासी शरीफ ने दरगाह पर माथा टेकने पर परिवार के ऊपर आने वाले सभी संकट कटने की बात बताई थी, जिसके बाद सभी लोग परिवार की सुख समृद्धि की मनौती मांगने गए थे, लेकिन क्या पता था कि यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा होगी।

पांच लोगों का परमिट, अतिरिक्त बेंच लगाकर ढो रहा था 10 सवारियां
दुर्घटना का शिकार हुए ऑटो में चार सवारियों व एक चालक का ही परमिट था। इसके बावजूद पिछले हिस्से में अतिरिक्त बेंच लगाकर सवारियां ढोई जा रही थीं। घटना के समय 11 लोगों का ऑटो में सवार होना यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति को बयां कर रहा है। यह स्थिति तब है, जब यातायात माह चल रहा है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।

हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।

हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।

हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें