कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद व भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक के बीच कथित बहस का शनिवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें विधायक कह रहे हैं कि बहुत धमकी दे दिए हो भाई...अब रखिए। इसके बाद विधायक ने फोन काट दिया।
वायरल ऑडियो में शक्ति केंद्र संयोजक विधायक से एसडीएम की ओर से जब्त की गई फसल छुड़ाने की पैरवी कर रहा है। बातचीत के दौरान एक तरफ से कहा जा रहा है कि एसडीएम से कह दिया है, लेकिन दूसरी ओर से प्रतिक्रिया में तेज आवाज में बात होने लगी। इसपर विधायक ने कहा कि यार बहुत धमकी दे दिए हो भाई...अब रखिए...। इस वायरल ऑडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वहीं, विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि अनावश्यक काम के लिए दबाव बनाया जा रहा था। यह गलत है।